विदिशा नगर: दुष्कर्म के दोनों आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई
महिला सुरक्षा को लेकर विदिशा कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म मामले के दोनों आरोपियों को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर रविवार दोपहर 2बजे जेल भेज दिया। मामला थाना कोतवाली में वर्ष 2026 के अपराध क्रमांक 328/2026 के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें पीड़िता के साथ दुष्कर्म की शिकायत सामने आई थी।पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन पर करवाही की।