आरा: तनिष्क लूटकांड में भाग रहे अपराधियों से दीयरा क्षेत्र में बालू माफियाओं ने लूटे 128 ग्राम सोना और बरामद किए हथियार
Arrah, Bhojpur | Apr 8, 2025 भागने के दौरान लुटेरे एक नांव से गंगा पार कर रहे थे। जिस नाव पर वे सवार हुए वह बालू माफिया की थी। फिर बालू माफिया ने बचे हुए सोने-हीरे के आभूषणों का एक बड़ा हिस्सा उनसे जबरन छीन लिया। लेकिन, कुछ जेवरात लुटेरों के पास ही छोड़ दिया। पूछताछ के दौरान लुटेरों ने पुलिस को बताया कि जब वे छपरा की ओर भाग रहे थे, उस दौरान गंगा नदी को पार करने के दौरान लूट हो गई थी।