हुज़ूर: भोपाल: छोला मंदिर क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ रहवासियों ने किया थाने का घेराव
Huzur, Bhopal | Aug 4, 2025 भोपाल के छोला मंदिर क्षेत्र स्थित शिव नगर कॉलोनी में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ सोमवार को रहवासियों ने छोला मंदिर थाने का घेराव किया। आरोप है कि कॉलोनी की दो महिलाएं अपने घर में अनैतिक कार्य करवाती हैं और विरोध करने पर लोगों को डराती-धमकाती हैं। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि रहवासी डरे सहमे से है|