अर्नाळा समुद्र हादसा: 20 घंटे बाद भी दो युवकों का सुराग नहीं
पालघर जिले के अर्नाळा समुद्र तट पर डूबे दो युवकों की तलाश लगातार जारी है। भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard), अर्नाळा पुलिस और वसई-विरार महानगरपालिका के अग्निशमन दल द्वारा पिछले 20 घंटों से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
समुद्र में डूबे युवकों की पहचान शोएब जाकिर अहमद खान (17) और आयन जाकिर हुसैन मंडल (19) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार नालासोपारा के चार युवक अर्नाळा समुद्र तट पर तैरने गए थे। इस दौरान वे भरती के तेज पानी की चपेट में आ गए। राहत की बात यह रही कि दो युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दो अन्य अब भी लापता हैं।
हेलिकॉप्टर की मदद से समुद्र और तटीय क्षेत्र में व्यापक खोज अभियान जारी है।
📍 अर्नाळा बीच, विरार
#Arnala #ArnalaBeach #VasaiVirar #Nalasopara #Palghar CoastGuard BreakingNews SearchOperation MetroCitySamachar MaharashtraNews
Vasai, Palghar | Jul 17, 2026