भांडेर: हत्या के मामले में फरार आरोपी को भांडेर पुलिस ने सरसई बाईपास से किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
Bhander, Datia | Apr 8, 2026 भांडेर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी मुबीन खान को बुधवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे सरसई बाईपास रोड से दबोचने में सफलता पाई। गिरफ्तार आरोपी को बुधवार शाम करीब 04 बजे न्यायालय में पेश किया गया है। जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।