धमदाहा: पारसमणी पंचायत में नशा मुक्ति महापंचायत, शराबबंदी कानून के पालन का लिया गया संकल्प
धमदाहा :- धमदाहा प्रखंड क्षेत्र के पारसमणी पंचायत में रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत महापंचायत का आयोजन किया गया। सरपंच शमा खातून की अध्यक्षता एवं सरपंच प्रतिनिधि महफूज आलम के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने नशामुक्त समाज बनाने और शराबबंदी कानून का पालन करने का सामूहिक संकल्प लिया।