बिहार: शिवपुरी मोहल्ला में अटल सामुदायिक भवन का उद्घाटन बिहार शरीफ के विधायक डॉ. सुनील कुमार ने किया
Bihar, Nalanda | Dec 25, 2024 रामचंद्रपुर के शिवपुरी मुहल्ला में 13 लाख की लागत ने नव निर्मित अटल सामुदायिक भवन का बुधवार की दोपहर 12 बजे बिहार शरीफ के विधायक डॉ सुनील कुमार ने शिलापट्ट अनावरण कर किया। हॉल के साथ शौचालय की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। डॉ सुनील ने कहा कि हम जनता से सिर्फ वादा करना नही जानते बल्कि उसे पूरा करने पर भरोसा रखते है।