बिहार: शिव नगर पंचायत के मुखिया ने पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को दिया आवेदन
Bihar, Nalanda | Dec 25, 2024 परवलपुर प्रखंड के शिव नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। पंचायत के मुखिया अशोक साव ने आवास सहायक पर गरीबों से 20,000 से 25,000 रुपये की अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। शिवनगर पंचायत मुखिया अशोक साव ने बुधवार की सुबह 10:30 बजे बताया इस मामले को लेकर मंगलवार की शाम जिलाधिकारी कार्यालय में जांच हेतु आवेदन दिया