शिकोहाबाद: तहसील तिराहा के पास रेस्टोरेंट संचालक की बाइक की डिग्गी से अज्ञात बदमाशों ने एक लाख रुपए पर किया हाथ साफ
बैंक ऑफ इंडिया से धन निकासी कर जा रहे राधा पूनम रेस्टोरेंट मालिक सावंत सिह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी बालाजी मंदिर के पास की चलती बाइक से शुक्रवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने बाइक की डिग्गी में रखे बैंग पर हाथ साफ कर दिया। बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग गए। पीड़ित ने थाने में मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।