शाहगंज: कस्तूरबा विद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं विदाई समारोह सम्पन्न हुआ
नगर के सुल्तानपुर रोड स्थित योगी आदित्यनाथ तिराहे के पास कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करते हुए उन्हें पुरस्कार प्रदान किए गए तथा कक्षा 8 पास वरिष्ठ छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई।