टीकमगढ़: मोर पहाड़ी:अज्ञात कारणों से युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़। जिले के मोरपहाड़ी निवासी घनश्याम रैकवार ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल जहरीला पदार्थ सेवन करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।