BAGHPAT DESK : बड़ौत में दिनदहाड़े एक कॉस्मेटिक दुकान में घुसकर एक युवक आसिफ पर जानलेवा हमला किया गया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पीड़ित आसिफ ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने अपने नकाबपोश साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने आसिफ पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गया।
आसिफ के अनुसार, हमलावर जाते समय उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है।
Baghpat, Bagpat | Jun 22, 2026