कौंच: आजाद नगर कोंच में युवक पर हमला, सिर में चोट लगने से गंभीर घायल, आरोपी धमकी देकर फरार, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
Konch, Jalaun | May 23, 2026 कोंच क्षेत्र के आजाद नगर में शनिवार सुबह एक व्यक्ति पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है, पीड़ित इरफान उल्ला ने शनिवार सुबह 11:30 बजे पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके पिता हबीब उल्ला घर के बाहर बैठे थे, तभी मोहल्ले के रोशन ने विवाद के दौरान उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए, घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।