मेरठ: जानी थाना क्षेत्र में रजवाहे में मिला युवक का शव, दोस्त के साथ भोले की झाल में नहाने गया था युवक
Meerut, Meerut | Jul 4, 2026 मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के सिसौला खुर्द गांव के सामने राजवाहे में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर जानी पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान सागर पुत्र मुकेश, निवासी कस्बा खिवाई, थाना सरूरपुर के रूप में हुई।