नदबई: नदबई के गांगरौली में संगीतमय भागवत कथा शुरू, भव्य कलश यात्रा निकाली गई
नदबई क्षेत्र के गांव गांगरौली में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक आयोजन को लेकर गांव में विशेष उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु कथा स्थल पर एकत्रित होने लगे।