Public App Logo
दिनांक 21.07.2026 को प्रातः थाना सेन पश्चिम पारा क्षेत्रान्तर्गत गंगापुर कॉलोनी में एक युवक की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। जांच के दौरान युवक का शव घटनास्थल थाना नौबस्ता क्षेत्र अन्तर्गत पाया गया। तत्पश्चात थाना नौबस्ता व थाना सेन पश्चिमपारा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फील्ड यूनिट/फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण व आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। इसके उपरांत पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है। बाइट-सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर श्री कृष्णकान्त यादव। @Uppolice @dcpskanpur - Kanpur Nagar News