नबीनगर: डिक्की तोड़ गैंग का बड़ा खुलासा, नवीनगर पुलिस ने दो शातिरों को पकड़ा, कई वारदातों का राज खुला
औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र में वाहन की डिक्की तोड़कर नकदी और सामान उड़ाने वाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने गुरुवार को पर्दाफाश कर दिया है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से परेशान लोगों को राहत देते हुए नवीनगर थाना पुलिस ने गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि पिछले कई दिनों से बा