फुल्लीडूमर: मध्यगिरि गांव में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत वार्ड सदस्य ने 100 महिला लाभुकों के बीच किया डस्टबिन का वितरण
मध्यगिरि गांव में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत वार्ड क्षेत्र की करीब 100 महिला लाभुकों के बीच डस्टबिन का वितरण किया गया। लाभुकों से अलग-अलग रंग के डस्टबिन में गीला एवं सूखा कचरा रखने का किया गया आग्रह। डस्टबिन वितरण के दौरान वार्ड सदस्य दिनेश के साथ स्वच्छाग्रही रुस्तम कुमार एवं ग्रामीण भी मौजूद रहे।