फुल्लीडूमर: खेसर व फुल्लीडुमर थाने में भूमि विवाद निपटारे के लिए आयोजित जनता दरबार में 3 नए मामले आए
प्रखंड के खेसर व फुल्लीडुमर थाने में भूमि विवाद निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। खेसर थाने में सीआई संजय कुमार झा व थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार राय ने दसुआ गांव की शांति देवी और वकील पंडित के बीच जमीन विवाद की सुनवाई की। वहीं फुल्लीडुमर थाने पर जनता दरबार में मंझली कुशाहा और घुठियारा गांव के दो नए मामलों की सुनवाई कर दोनों पक्षों को कागजात के साथ अगली तिथि पर आने के निर्देश दिए गए।