फुल्लीडूमर: काली किशनपुर के ग्रामीणों ने संपर्क पथ के लिए फुल्लीडुमर प्रखंड का किया घेराव, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
प्रखंड के केंदुआर पंचायत अन्तर्गत काली किशनपुर के ग्रामीणों ने संपर्क पथ के अभाव में प्रखंड कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान ग्रामीणों ने आजतक मुख्य सड़क से गांव तक संपर्क पथ नहीं रहने को लेकर बीडीओ को सड़क निर्माण के लिये आवेदन सौंपा।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के अभाव में खासकर बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में भारी परेशानी होती है।