फुल्लीडूमर: गोरगामा सहित विभिन्न आदिवासी बहुल गांवों में धूमधाम से मनाया जा रहा वंदना पर्व, लोगों में उत्साह का माहौल
प्रखंड के विभिन्न आदिवासी बहुल गांवों में पांच दिवसीय सोहराय यानी वंदना पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है जो की 15 जनवरी तक मनाया जाएगा। वंदना पर्व को लेकर आदिवासी समुदाय के पुरुष व महिलाओं में उत्साह का माहौल है। आदिवासी बहुल गांव गोरगामा, दूधघटिया पिरौटा व इटवा गांव में महिला व पुरुष ढोल, मांदर व झाल की धुन पर थिरकते नजर आए।