फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर बाजार में सड़क किनारे से अतिक्रमण को हटाने को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रभारी सीओ को दिया आवेदन
फुल्लीडुमर बाजार के दुर्गा मंदिर मेला समिति के अध्यक्ष रामप्रवेश देव सहित कई लोगों ने प्रभारी सीओ को आवेदन देकर स्थानीय लोगों द्वारा बाजार एवं हाट आने के रास्ते पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं ने सीओ से जमीन की मापी कर अविलंब सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।