खरगोन के लेपा प्रोजेक्ट में निर्माण कार्य को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। दानिश कंस्ट्रक्शन से जुड़े शिकायतकर्ता अशफाक खान ने कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचकर स्काईलार्क कंपनी और अधिकारियों पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट में गलत जूलॉजिकल रिपोर्ट के जरिए शासन को भ्रमित किया गया, जिससे करोड़ों रुपए का अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ सकता है।