जलालाबाद: गांव लहसना में आकाशीय बिजली गिरने से चार भैंस व दो भैंस के बच्चों की हुई मौत, दो जानवर घायल
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद क्षेत्र के गांव लहसना में आज दोपहर करीब 2:00 बजे गरज चमक के साथ बरसात हो रही थी।तभी आकाशीय बिजली चंदनिया के पेड़ के ऊपर गिर गई जिससे उसके नीचे बंधी राजेश्वर पुत्र महेंद्र की चार भैंस दो भैंस के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में एक भैंस व एक पड्डा घायल हो गया