जलालाबाद: याकूबपुर मोड पर ग्राम सभा की जमीन पर लगाए दुकानदारो नें लेखपाल द्वारा दिए गए नोटिस का किया विरोध
शाहजहांपुर जनपद के याकूबपुर मोड पर गाटा संख्या 22 जो की ग्राम समाज की भूमि है एवं 23 धर्मशाला के नाम जमीन है.।इस पर करीब 25 30 सालों से कुछ दुकानदार खोखा की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं.जबकि उनके पीछे सरकारी जमीन पर एक पूर्व चेयरमेन नें अवैध रूप से पक्की दुकानें बना दी है। दुकानदारों ने दुकान ना हटाए जाने का अनुरोध किया है।