जलालाबाद: ग्राम कटका में ग्रामीण को सह खातेदार नहीं काटने दे रहे हैं यूकेलिप्टस के 7 पेड़, थाने में की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव काटका निवासी वटेश्वर पुत्र हीरालाल ने आज थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया की उनके के खेत में उनके हिस्से के यूकेलिप्टस के 7 पेड़ खड़े हे।अन्य पांच हिस्सेदारो के अपने पेड़ बिक्री कर कटवा दिए हैं। राकेश व सुआलाल उसको उपरोक्त पेड़ विक्री करने से मना करते है और उसको जान से मारने की धमकी देते है।