प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हैदराबाद के नागौल स्थित जयपुर कॉलोनी में श्री विद्या दशकोती कुमकुमारचन महायज्ञ का आयोजन किया गया। देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में देश की प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण की कामना की गई।
इस अवसर पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी जी महामानव हैं। उन्होंने गरीब वर्ग और राष्ट्र के उत्थान के लिए लगातार कार्य किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है और दुनिया भर में भारतीय समुदाय प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करता है।
Rohit Kumar Singh
#NarendraModi #swamiabhishekhbrahmchari #RohitkumarSingh