#बलिया #बेल्थरारोड में 22 सितंबर को निकलने वाले #महावीरी झंडा #जुलूस को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए #पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। #पीस कमेटी की #बैठक में एडिशनल एसपी दिनेश कुमार शुक्ल ने स्पष्ट किया कि जुलूस आपसी सौहार्द और परंपरागत तरीके से निर्धारित समय पर निकाला जाए। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के साथ नियमों का उल्लंघन करने और अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जुलूस मार्ग पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, बिजली के लटकते तारों को दुरुस्त करने और महिला-पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#MahaviriJhanda #BeltharaRoad #BalliaPolice #PeaceAndHarmony #SecurityArrangements