गोरखपुर: रेलवे चौकी पुलिस की तत्परता से बिहार के यात्री को मिला खोया बैग
गोरखपुर पुलिस की तत्परता एक बार फिर देखने को मिली है। कैंट थाना क्षेत्र की रेलवे चौकी पुलिस ने ऑटो में छूटे एक बैग को सीसीटीवी कैमरों की मदद से खोजकर उसके असली मालिक को सकुशल वापस सौंप दिया।जानकारी के मुताबिक बिहार से गोरखपुर आए एक व्यक्ति का बैग सफर के दौरान ऑटो में छूट गया था। पीड़ित ने इसकी सूचना रेलवे चौकी पर दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई।