कामां: कामां पुलिस ने एक महिला सहित अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को किया गिरफ्तार
कामां पुलिस, डीएसटी टीम और क्यूआरटी टीम एवं कालिका टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए ₹3000 की इनामी वांछित मुलजिमा व 299 सीआरपीसी में वांछित एक मुलजिम सहित मुकदमा में वांछित 1 और मुलजिम को गिरफ्तार किया गया है। संयुक्त कार्यवाही में अलग-अलग मामलों में टीमों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्यवाही की जानकारी बुधवार शाम 5 बजे मिली है मामलों में अनुसंधान जारी।