पहाड़ी: पहाड़ी थाना पुलिस ने 7 साल से फरार 5 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
पहाड़ी थाना पुलिस साइबर सेल डीग एवं डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार निर्माण के मामले में 7 साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सम्मन उर्फ कम्मन पुत्र मेव,निवासी मूसेपुर थाना कामां जिला डीग लंबे समय से 299 सीआरपीसी में फरार चल रहा था। कार्यवाही की सूचना गुरुवार शाम 5 बजे मिली है।