ऊंचाहार: सवैया हसन गांव के पास डिवाइडर से टकराकर पलटी पिकअप, 9 घायलों में से 3 को जिला अस्पताल रेफर किया गया
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर सवैया हसन गाँव के पास, सोमवार को बिहार के गया से सर्दी का सामान लादकर जा रही पिकअप सामने से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई, घटना में पिकअप सवार कुल 9 लोग घायल हो गये, जिन्हें पुलिस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया, तीन को रेफर किया गया है,सम्भल के रहने वाले हैं।