सदर: भेलूपुर पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की स्कूटी की बरामदगी की
थाना भेलूपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने वाहन चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद की है। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर और प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।