मानपुर: चिल्हारी गांव में दर्दनाक हादसा, बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय बच्ची की मौत, बाइक ज़ब्त, चालक फरार
Manpur, Umaria | May 25, 2026 चिल्हारी गांव मे एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।यह घटना चिल्हारी-पड़वार पहुंच मार्ग पर हुई।घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।बताया जाता है कि एक बाइक पड़वार की ओर तेज गति से जा रही थी।इसी दौरान 5 वर्षीय प्रियांजी कोल पिता दीपनारायण कोल अपने घर से दुकान सामान लेने जा रही थी जहां वह दुर्घटना का शिकार हो गई।