कुडू: कुडू प्रखंड में आंधी-तूफान और बारिश से भारी नुकसान, किसानों की फसलें बर्बाद, बिजली के खंभे और पेड़ गिरे
लोहरदगा जिला के कुडू प्रखंड क्षेत्र में रविवार शाम करीब 5:30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली, जिससे तेज आंधी और मूसलधार बारिश ने किसानों की फसलें बर्बाद कर दीं। इस अप्रत्याशित मौसम परिवर्तन ने प्रखंड में भारी नुकसान किया है, खासकर किसानों के लिए यह एक गंभीर संकट बनकर आया। खेतों में लगी धान, मक्का और सब्जियां तेज हवाओं और बारिश के कारण गिर गईं और बह गईं।