कुडू: कुडू प्रखंड के हमीदनगर ईदगाह के पास वज्रपात से युवक झुलसा, हालत गंभीर, रांची रिम्स रेफर
Kuru, Lohardaga | Apr 29, 2025 लोहरदगा जिला के कुडू प्रखंड अंतर्गत हमीदनगर ईदगाह के पास मंगलवार शाम करीब पांच बजे वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान हमीदनगर ब्लॉक मैदान निवासी सरफराज खलिफा के 20 वर्षीय पुत्र साहिल खलिफा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार साहिल किसी कार्यवश ईदगाह की ओर गया था।