कुडू: कुडू प्रखंड में तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से तबाही, दर्जनों पेड़ और बिजली के खंभे गिरे, फसलों को भारी नुकसान
कुडू प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार शाम 3:00 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलधार बारिश शुरू हो गई। करीब 5 बजे तक चली इस तेज हवाओं और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज तूफान के कारण कई स्थानों पर पुराने पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर पड़े, जिससे आवागमन बाधित हो गया। कुछ जगहों पर पेड़ों की टहनियां बिजली के तारों पर गिर पड़ीं