कुडू: कुडू प्रखंड में जंगली हाथियों का उत्पात, खेतों में फसलें रौंदी, ग्रामीण परेशान
लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड अंतर्गत बढ़मारा गांव में शनिवार शाम लगभग 5 बजे जंगली हाथियों के एक बड़े समूह ने दस्तक दी। करीब 19 हाथियों का झुंड गांव में पहुंचते ही खेतों में उत्पात मचाने लगा। इस दौरान हाथियों ने किसान राजेंद्र उरांव के खेत में लगी बोरिंग मशीन और स्टाटर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।