कुडू: उग्रवादियों द्वारा मारे गए विकास कुमार की पत्नी प्रतिमा कुमारी को मिली सरकारी नौकरी, कुडू प्रखंड कार्यालय में योगदान
Kuru, Lohardaga | Apr 28, 2025 लोहरदगा : बालूमाथ निवासी प्रतिमा कुमारी, जिनके पति विकास कुमार की 2022 में उग्रवादियों ने लोहरदगा कुडू स्थित उनके घर में हत्या कर दी थी, को आखिरकार न्याय और सहारा मिला। हाल ही में लोहरदगा के उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने प्रतिमा कुमारी को नियुक्ति पत्र सौंपा। सोमवार शाम 4 बजे प्रतिमा कुमारी ने कुडू प्रखंड कार्यालय में अपना योगदान दे दिया।