नवाबगंज: जैदपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य के कारण करीब 300 से अधिक गांवों की 5 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित
विद्युत वितरण उपकेंद्र जैदपुर में गर्मियों से पहले ट्रांसफार्मर तथा फीडर टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के करीब 300 गांवों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बाधित रही। जेई मिर्जा परवेज हुसैन ने शुक्रवार करीब 3 बजे तक जानकारी देते हुए बताया की गर्मियों से पहले विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु करने हेतु विभाग द्वारा मरम्मत कार्य किया जा रहा है।