नवाबगंज: बाराबंकी में गैंगवार की गूंज: माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की हाईवे पर गोलियों से हत्या
बाराबंकी में एक सनसनीखेज वारदात में कुख्यात शूटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हमला उस समय हुआ जब वह लखनऊ से बाराबंकी की ओर कार से जा रहा था। लखनऊ–अयोध्या हाईवे पर असैनी मोड़ के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने उसकी कार को रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।