नवाबगंज: असेनी मोड पर मुख्तार के शूटर शोएब किदवई की कार पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, दो हमलावर बाइक से आए थे
बाराबंकी में दिनदहाड़े हमलावरों ने मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब किदवई (बॉबी) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात नगर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर असेनी मोड़ के पास शुक्रवार करीब 2 बजे हुई। हमलावरों ने लखनऊ की तरफ से आ रही एक कार को निशाना बनाया। इसमें शोएब किदवई सवार थे।ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।