ग्वालियर में आज भक्ति का महाकुंभ: 42 फीट ऊंचे रथ पर विराजेंगे जगन्नाथ, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल...
ग्वालियर शनिवार को भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव और माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा का साक्षी बनेगा। इस्कॉन द्वारा आयोजित इस विशाल आयोजन को मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी जगन्नाथ रथयात्रा बताया जा रहा है। दोपहर 3 बजे जीवाजी क्लब से शुरू होने वाली यात्रा शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों से होकर गोयल वाटिका पहुंचेगी। 42 फीट ऊंचा आधुनिक हाइड्रोलिक रथ, 200 किलो प्राकृतिक फूलों की आकर्षक सजावट, विदेशी और देशभर की कीर्तन मंडलियों का संकीर्तन, पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी इस आयोजन को खास बनाएगी। समापन स्थल पर 20 हजार से अधिक भक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है, जबकि पूरे मार्ग पर जलपान, चिकित्सा सहायता और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भी पूजा-अर्चना और पारंपरिक 'छेरा पहंरा' सेवा में शामिल होने की संभावना है, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ जाएगी।
Gwalior Gird, Gwalior | Jul 18, 2026