कोटकासिम: कोटकासिम में संतों ने जल संरक्षण का संदेश दिया, सरोवरों का पूजन किया और सफाई रखने का आह्वान किया
कोटकासिम में बंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के तहत शुक्रवार दोपहर 12 बजे बाबा बंटी दास आश्रम में जल पूजन और पीपल पूजन का आयोजन किया गया। यह आयोजन महान संत बाबा बस्ती नाथ महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।इस दौरान पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के नेतृत्व में सरोवरों पर विशेष पूजन किया गया। संतों ने जल संरक्षण सुनिश्चित करने और ज्यादा पौधे लगाने का आवाहन किया।