हाथरस: मालिन गली मंदिर में किराएदार से मकान खाली करवाने पहुंचे पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से की अभद्रता, दी जेल भेजने की धमकी
सदर कोतवाली क्षेत्र के मलिन गली मंदिर में रह रहे किराएदार से मकान खाली करने पहुंचे पुलिस कर्मियों द्वारा रात में घर में घुसकर जबरन महिलाओं से अभद्रता किए जाने का एक वीडियो सामने आया है। विरोध करने पर पीड़ित को पुलिसकर्मियों ने जेल भेजने की धमकी दी पुलिस कर्मियों ने धमका कर पूरे घर की तलाशी ली। भू माफिया के पक्ष में कार्य करने के पुलिस कर्मियों पर आरोप हैं।