उचकागांव: सांखे खास में तालिमी मरकज की शिक्षिका का शिक्षक ने हिजाब खींचा
उचकागांव थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सांखे खास में कार्यरत तालिमी मरकज शिक्षिका नूरतारा रजवी का विद्यालय में पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने चेहरे पर पहने गए हिजाब को खींचकर बेहिजाब कर दिया। इस दौरान विरोध करने पर तालीमी मरकज शिक्षिका व उनके शिक्षक पति अलाउद्दीन आलम के साथ गाली-गलौज की गई। वही उनके पति का बांह मोड़ दिया गया।