पुरैनी: सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
पुरैनी में एनएच 106 पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब 10 बजे बाबा महंथ के पास हुई। जानकारी के अनुसार, तिरासी गांव निवासी 55 वर्षीय जनार्दन यादव ऑटो पर चढ़ रहे थे, तभी तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में जनार्दन यादव के दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गए।