पीरटांड: पीरटांड़ के शिखरजी निवासी सुनील जैन कई दिनों से हैं लापता,मधुबन थाने से मिली जानकारी।
पीरटांड़ के शिखरजी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति सुनील जैन कई दिनों से लापता हैं।मंगलवार को मधुबन थाने से इसकी जानकारी मिली।सुनील जैन के लापता होने से परिवार के लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है। वहीं परिजनों ने सुनील जैन के लापता होने की सूचना मधुबन थाना में देकर गुमशुदा सुनील को सही सलामत खोज निकालने की गुहार लगाई है।