पीरटांड: साइबर अपराधी की तलाश में बेंगाबाद थाना पहुंची हरियाणा की पुलिस टीम, बीते वर्ष एक महिला के खाते से निकाले गए थे पैसे
हरियाणा की पुलिस टीम साइबर अपराधी की तलाश में रविवार को बेंगाबाद थाना पहुंची। बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से हरियाणा की पुलिस साइबर अपराधी की खाक छान रही है। हरियाणा पानीपत के चांदमणि बाग थाना के पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार और अशोक कुमार ने कहा कि वर्ष 2023 में चांदमणि बाग थाना क्षेत्र की एक सधारण महिला के बैंक खाता पैसा निकला था।