पीरटांड: शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए पीरटांड समेत अन्य प्रखंडों में केजी से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को कराया बंद
शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए पीरटांड समेत अन्य प्रखंडों में केजी से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है।सोमवार को पपरवाटांड कार्यलय से डीएसई मुकुल राज ने से इसकी जानकारी दी। बताया की भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने फैसला लिया है कि केजी से आठवीं तक की कक्षा अगले आदेश तक स्थगित रहेगी।